Nokia लाया 7,450 रुपये का फोल्डेबल फोन; 4GB रैम के साथ मिलेंगे दो डिस्प्ले

Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें)...



.... ... .. .
Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें) CLICK HERE!

.... ... .. .

Nokia लाया 7,450 रुपये का फोल्डेबल फोन; 4GB रैम के साथ मिलेंगे दो डिस्प्ले

0


नोकिया ने अपना सस्ता फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिया है। जी हां, कंपनी ने अपने नए फ्लिप फोन के तौर पर Nokia 2780 Flip को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह एचएमडी ग्लोबल का लेटेस्ट फीचर फ्लिप फोन है। दिखने में काफी हद तक यह डिवाइस Nokia 2760 Flip जैसा ही है जिसे कंपनी ने इस साल मार्च में लॉन्च किया था। Nokia 2780 Flip की कीमत है कीमत और क्या है खास, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...सबसे पहले जानते हैं फोन में क्या है खास

Nokia 2780 Flip में 2.7 इंच का TFT डिस्प्ले और बाहर की तरफ 1.77 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले है। बाहर वाला डिस्प्ले समय, कॉलर आईडी और अन्य अपडेट दिखाता है। सेकेंडरी स्क्रीन के ऊपर LED फ्लैश के साथ 5MP कैमरा सेंसर भी है। फीचर फ्लिप फोन में एक क्लैमशेल डिजाइन और एक T9 कीबोर्ड है। Nokia 2780 Flip को रोजमर्रा के उपयोग के दौरान रफ एंड टफ यूज के लिए डिजाइन किया गया है।नोकिया 2780 फ्लिप एक क्वालकॉम 215 प्रोसेसर से लैस है जिसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर सीपीयू और 150 Mbps की पीक डाउनलिंक स्पीड के साथ एक एक्स 5 एलटीई मॉडम शामिल है। फोन में 4GB रैम और 512MB स्टोरेज है। डिवाइस 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी यूनिट के साथ आता है।नोकिया 2780 फ्लिप एक क्वालकॉम 215 प्रोसेसर से लैस है जिसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर सीपीयू और 150 Mbps की पीक डाउनलिंक स्पीड के साथ एक एक्स 5 एलटीई मॉडम शामिल है। फोन में 4GB रैम और 512MB स्टोरेज है। डिवाइस 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी यूनिट के साथ आता है।कीमत और उपलब्धता

Nokia 2780 Flip की कीमत $90 (करीब 7,450 रुपये) है और इसे लाल और नीले रंग में पेश किया गया है। इसकी बिक्री अमेरिका में 15 नवंबर से शुरू होगी।



Contact us for News and Advertisement at: 8154977476 / 6356624878
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)