Debit Card का झंझट खत्म! सीधे Aadhaar से करें UPI Payment

Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें)...



.... ... .. .
Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें) CLICK HERE!

.... ... .. .

Debit Card का झंझट खत्म! सीधे Aadhaar से करें UPI Payment

0


भारत तेजी से डिजिटल पेमेंट की तरफ से बढ़ रहा है। डिजिटल पेमेंट की राह को आसान बनाने के लिए RBI और नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) नियमों को आसान बना रहा है। जिसके लिए आधार बेस्ड UPI Payment सर्विस को इजाजत दी गई है। RBI और NPCI से मिली छूट के बाद PhonePe ने नई Aadhaar बेस्ड ओटीपी सर्विस की शुरुआत कर दी है, जिससे UPI एक्टिवेट किया जा सकेगा।


PhonePe बना पहला Aadhaar बेस्ड UPI

फोनपे (PhonePe) का दावा है कि वो Aadhaar बेस्ड UPI सर्विस वाला दुनिया का पहला प्लेटफॉर्म है। कंपनी का दावा है कि Aadhaar बेस्ड UPI सर्विस के बाद ऑनलाइन पेमेंट करने वाले नए यूजर्स की संख्या में इजाफा होगा। बता दें कि अभी तक UPI सर्विस के इस्तेमाल के लिए Debit कार्ड की जरूरत होती थी। लेकिन Aadhaar बेस्ड अथेंटिकेशन के बाद Debit कार्ड का झंझट खत्म हो जाएगा।

 गौरतलब है कि देश की एक बड़ी आबादी के पास Debit कार्ड मौजूद नहीं है, जो UPI सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए Aadhaar बेस्ड UPI सर्विस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

ग्राहकों को कैसे मिलेगा फायदा

UPI के मौजूदा मॉडल में हर एक यूजर्स के लिए UPI रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस के दौरान UPI पिन के लिए Debit Card जरूरी होता है। लेकिन जैसा कि मालूम है कि बड़ी संख्या में बैंक अकाउंट होल्डर मौजूद हैं, जिनके पास डेबिट कार्ड नहीं रखते हैं। इनके लिए PhonePe की नई सर्विस के जरिए आधार बेस्ड ई-केवाईसी की जा सकेगी। इसके लिए आपको PhonePe App पर आधार के 6 डिजिट नंबर दर्ज करने होंगे। इसके बाद आपको UIDAI से OTP रिसीव होगा। इसके बाद आपका बैंक अथेंटिकेशन प्रॉसेस को पूरा करेगा। इसके बाद यूजर्स UPI पेमेंट के सभी सर्विस जैसे पेमेंट चेक और बैंक बैंलेंस चेक कर पाएंगे।


Contact us for News and Advertisement at: 8154977476 / 6356624878
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)