अशोक गहलोत को ही अध्यक्ष क्यों बनाना चाहती है कांग्रेस, क्या है प्लान बी?

Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें)...



.... ... .. .
Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें) CLICK HERE!

.... ... .. .

अशोक गहलोत को ही अध्यक्ष क्यों बनाना चाहती है कांग्रेस, क्या है प्लान बी?

0

 


जैसे-जैसे कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन की तारीख करीब आ रही है वैसे-वैसे देश की इस सबसे पुरानी पार्टी में सियासी गुना-भाग तेजी से बदल रहा है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के दांव के बाद कांग्रेस अब प्लान बी भी तैयार कर चुकी है। फिलहाल तो राजस्थान के सीएम को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे रखी हुई है। कांग्रेस की तरफ से गहलोत को पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए मनाने की कोशिश चल रही है। राज्य के सीएम पद पर चल रही रार का फैसला सोनिया गांधी को करेंगी।


नरमी और सख्ती दोनों ही

राजस्थान में कांग्रेस विधायकों की बगावत के कारण पार्टी आलाकमान की आंखों की किरकिरी बने गहलोत पर पार्टी नरमी और सख्ती दोनों दिखा रही है। एक तरफ उन्हें अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की मनाने की कोशिश जारी है तो दूसरी तरफ सीएम पद को लेकर उनकी मांग नहीं मान जा रही है। माना जा रहा है कि आलाकमान ने गहलोत को मनाने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे, आनंद शर्मा और अंबिका सोनी को बात करने को कहा है। माना जा रहा है कि पार्टी 29-30 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए नाम तय कर लेगी। कांग्रेस के सभी वरिष्ठ सदस्यों को दिल्ली में रहने को कहा गया है।


घमासान के बीच एंटनी की एंट्री


कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य ए के एंटनी को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली बुलाया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही राजस्थान समस्या का समाधान हो जाएगा। एंटनी गांधी परिवार के काफी करीबी नेता हैं। मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल में वह रक्षा मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह केरल के सीएम भी रह चुके हैं।


गहलोत के करीबियों पर सख्ती

राजस्थान घटनाक्रम के बाद कांग्रेस पार्टी ने गहलोत के तीन करीबियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। पार्टी ने शांतिलाल धारीवाल, महेश जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा धर्मेंद्र राठौड़ को विधायकों के लिए लॉजिस्टिक उपलब्ध कराने का आरोप लगाते हुए नोटिस दिया है। हालांकि, गहलोत अभी भी गांधी परिवार के करीबियों में से हैं। उन्होंने कल सोनिया गांधी से बात कर राजस्थान संकट में अपना हाथ होने से इनकार किया है। माना जा रहा है कि गांधी परिवार अपने इस करीबी नेता की बात सुनेगी।


प्लान बी भी तैयार

तमाम तैयारियों के बीच कांग्रेस पार्टी ने प्लान बी भी तैयार रखा है। अगर गहलोत अध्यक्ष पद के लिए नहीं मानते हैं तो पार्टी किसी अन्य दूसरे नेता को अध्यक्ष पद के लिए खड़ा कर सकती है। खड़गे, दिग्विजय सिंह, कुमारी शैलजा, मुकुल वासनिक, मीरा कुमार के नाम सामने आ रहे हैं।


Contact us for News and Advertisement at: 8154977476 / 6356624878


Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)