Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री जय नारायण व्यास ने दिया इस्तीफा

Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें)...



.... ... .. .
Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें) CLICK HERE!

.... ... .. .

Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री जय नारायण व्यास ने दिया इस्तीफा

0


गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जय नारायण व्यास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। हाल में उन्होंने अहमदाबाद में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने नर्मदा नहर के पानी का स्प्रिंकलर के जरिए बेहतर उपयोग के लिए राजस्थान सरकार के कामकाज की सराहना भी की थी।

2007 से 2012 तक रहे मंत्री

जय नारायण व्यास गुजरात सरकार में 2007 से लेकर 2012 तक मंत्री रहे। लंबे समय से भाजपा ने उन्हें किनारे कर रखा था। इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बताया जाता है कि उनका 'आप' के कई नेताओं से संपर्क है।

गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा

गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण के लिए एक दिसंबर, जबकि दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी। पहले चरण के लिए अधिसूचना 5 नवंबर, जबकि दूसरे चरण के लिए 10 नवंबर को जारी किया जाएगा।

Contact us for News and Advertisement at: 8154977476 / 6356624878

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)