लगने वाला है चंद्र ग्रहण, जानें अपने शहर का समय

Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें)...



.... ... .. .
Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें) CLICK HERE!

.... ... .. .

लगने वाला है चंद्र ग्रहण, जानें अपने शहर का समय

0


 

कार्तिक मास का दूसरा और साल का अंतिम ग्रहण आज लगने जा रहा है। आज भारत में चंद्र ग्रहण 5.30 बजे से 6.20 बजे तक रहेगा। सूतक काल सुबह 8.29 बजे से शुरू हो चुका है। चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले प्रारम्भ हो जाता है। सूतक काल में पूजा निषेध होती है। सूतक काल शुरू होने के बाद मंदिरों में दर्शन पर रोक रहेगी। सूतक शुरू होते ही मंदिरों के पट बंद कर दिए जाएंगे। सूतक के दौरान घर व मंदिरों में पूजा पाठ नहीं की जाती। काफी समय बाद एक ही माह में दो ग्रहण लग रहे हैं। दिवाली पर जहां सूर्यग्रहण का साया था तो कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर चंद्रग्रहण लग रहा है। चंद्र ग्रहण के कारण ही देव दीपावली सहित सभी उपक्रम पहले हो गए। चंद्र-ग्रहण को एक विशेष खगोलीय घटना माना जाता है वहां चंद्रमा को मन का कारक मानते हुए इसके व्यापक प्रभाव की बात ज्योतिषविद कहते हैं। 


 खुली आंखों से देख सकते हैं चंद्र ग्रहण

सूर्य ग्रहण होने पर आप इसे खुली आंखों से नहीं देख सकते है लेकिन चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देखा जा सकता है। 


 चंद्र ग्रहण कैसे लगता है

सूर्य के चारों तरफ पृथ्वी घूमती है और चंद्रमा पृथ्वी का चक्कर लगाता है। इस प्रक्रिया में एक ऐसा समय आता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य एक ही सीध में आ जाते हैं और सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है लेकिन चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता है। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।


जानें आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण


कोलकाता-  04:52 बजे शुरू होगा और 07:26 बजे समाप्त होगा।

दिल्ली- शाम 05:28 बजे शुरू होगी और शाम 07:26 बजे समाप्त होगा।

मुंबई -  शाम 06:01 बजे शुरू होगा और शाम 07:26 बजे समाप्त होगा।

बेंगलुरु- शाम 05:49 बजे शुरू होगा और शाम 07:26 बजे समाप्त होगा।

नागपुर: शाम 05:32 बजे से शुरू होकर 07:26 बजे समाप्त होगा। 

कोहिमा- शाम 04:23 बजे शुरू होगा और शाम 07:26 बजे समाप्त होगा। 

अगरतला- शाम 04:38 बजे से शुरू होकर 07:26 बजे समाप्त होगा। 

गुवाहाटी: शाम 4:32 बजे शुरू होगा और शाम 07:26 बजे खत्म होगा। 

भुवनेश्वर: शाम 05:09 बजे होगा और 2 घंटे 20 मिनट तक रहेगा।

पटना:  शाम 05:06 बजे दिखाई देगा। 

नोएडा:  शाम 05:30 बजे दिखाई देगा। यह शाम 07:26 बजे समाप्त होगा। 

गुरुग्राम: गुरुग्राम में चंद्र ग्रहण शाम करीब 05:33 बजे दिखाई देगा।

चंडीगढ़: यह शाम 05:30 बजे से शुरू होगा। चंडीगढ़ में 1 घंटे 59 मिनट तक ग्रहण रहेगा। 

हैदराबाद: चंद्र ग्रहण को शाम 05:43 बजे देख सकते हैं। 

चेन्नई: यह शाम 05:42 बजे से शुरू होगा। 

श्रीनगर: शाम 05:31 बजे से ग्रहण दिखेगा।

देहरादून-  शाम पांच बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा तथा शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।



Contact us for News and Advertisement at: 8154977476 / 6356624878
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)