स्वीडन के स्वांते पाबो को मेडिसिन का नोबेल

Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें)...



.... ... .. .
Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें) CLICK HERE!

.... ... .. .

स्वीडन के स्वांते पाबो को मेडिसिन का नोबेल

0


 स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को फिजियोलॉजी/मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार विलुप्त हो चुके निएंडरथल मानव के जीनोम का सीक्वेंस तैयार करने के लिए मिला है। निएंडरथल मानव 40 हजार साल पहले विलुप्त हो गए थे, जिनके जीनोम की खोज पाबो ने की है।


द नोबेल कमेटी के सेक्रेटरी थॉमस पर्लमैन ने विजेता के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पाबो ने अपने शुरुआती रिसर्च में कुछ ऐसा किया है जो पूरी तरह से असंभव था। उन्होंने आगे कहा कि इस नोबेल पुरस्कार के साथ ही 2022 में घोषित होने वाले वाले पुरस्कारों की शुरुआत हो गई। यह कार्यक्रम एक हफ्ते तक चलेगा।


10 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

थॉमस पर्लमैन के मुताबिक फिजिक्स के लिए पुरस्कार की घोषणा 4 अक्टूबर को होगी। 5 अक्टूबर को केमिस्ट्री और 6 अक्टूबर को साहित्य के लिए नोबेल की घोषणा की जाएगी। जबकि 7 अक्टूबर को नोबेल शांति पुरस्कार और 10 अक्टूबर को इकोनॉमिक्स कैटेगरी के पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। 


Contact us for News and Advertisement at: 8154977476 / 6356624878


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)