करवा चौथ के व्रत से एक दिन पहले क्या खाएं और क्या नहीं, जानें यहां

Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें)...



.... ... .. .
Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें) CLICK HERE!

.... ... .. .

करवा चौथ के व्रत से एक दिन पहले क्या खाएं और क्या नहीं, जानें यहां

0



13 अक्तूबर को करवा चौथ मनाया जा रहा है। करवा चौथ के मौके पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को पूजा करती हैं। चांद निकलने के बाद अर्घ्य देकर अपना व्रत पूरा करती हैं। पति की आरती उतारकर उपवास खोलती है। करवा चौथ के व्रत में सुबह चार बजे सरगी की जाती है। उसके बाद से महिलाएं न तो कुछ खाती हैं और न पानी पीती हैं। करवा चौथ के निर्जला व्रत के कारण कई महिलाओं की तबीयत खराब हो जाती है। करवा चौथ के दिन भूख प्यास के कारण महिलाएं कमजोर महसूस करने लगती हैं। ऊर्जा की कमी के कारण महिलाओं को चक्कर आने, सिर दर्द होने जैसी समस्याएं महसूस होती है। ऐसे में करवा चौथ के दिन महिलाओं को कोई शारीरिक समस्या न हो, भूखे रहने से ऊर्जा पर असर न पड़े और करवा चौथ में महिलाएं एनर्जी से भरपूर रहें, इसके लिए व्रत से पहले कुछ खास चीजों का सेवन करें। चलिए जानते हैं करवा चौथ के व्रत से एक दिन पहले क्या खाएं और क्या नहीं।करवा चौथ व्रत से पहले खान पान का ध्यान 


करवा चौथ से पहले महिलाएं सरगी करती हैं। सरगी में वह सास द्वारा दी भोज्य सामग्री खाती हैं और उसके बाद पूरा दिन उपवास करती हैं। ऐसे में करवा चौथ के उपवास से पहले पौष्टिक खाद्य सामग्रियों के सेवन की सलाह दी जाती है। करवा चौथ में वीकनेस और चक्कर की समस्या से बचाव के लिए सेहतमंद चीजों को खाकर व्रत रखें। व्रत से एक दिन
पहले कुछ खास चीजों का सेवन करें।व्रत से पहले क्या न खाएं महिलाएं

 

आहार और स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक, व्रत से एक दिन पहले महिलाओं को ऑयली और ज्यादा मसाले वाली भोजन नहीं करना चाहिए। इससे एसिडिटी की समस्या होती है और प्यास ज्यादा लगती है।

व्रत से पहले महिलाओं को केला खाने से बचना चाहिए।करवा चौथ व्रत से एक दिन पहले क्या खाएं महिलाएं

 

व्रत से एक दिन पहले महिलाएं आसानी से पचने वाले भोजन का सेवन करें। दाल, रोटी, सब्जी, खिचड़ी, खीर, छाछ, दही और दूध का सेवन कर सकते हैं।

उपवास से पहले पानी की कमी को पूरा करने के लिए फलों का सेवन कर सकते हैं।

महिलाओं को उपवास के पहले नारियल पानी का सेवन करना चाहिए, इससे करवा चौथ व्रत के दिन महिलाएं हाइड्रेटेड रहेंगी। 


Contact us for News and Advertisement at: 8154977476 / 6356624878
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)