पानी के अंदर से परमाणु हमला कर सकता है भारत: रेंज में चीन-पाक के कई अहम शहर - Atomic Power

Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें)...



.... ... .. .
Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें) CLICK HERE!

.... ... .. .

पानी के अंदर से परमाणु हमला कर सकता है भारत: रेंज में चीन-पाक के कई अहम शहर - Atomic Power

0


सिर्फ 6 देशों के पास है ये टेक्नोलॉजी

14 अक्टूबर यानी शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में INS अरिहंत पनडुब्बी तैनात थी। भारतीय नौसेना के अधिकारियों के ट्रिगर दबाते ही इस पनडुब्बी से K-15 SLBM मिसाइल लॉन्च हुई, जिसने 750 किलोमीटर दूर टारगेट को तबाह कर दिया। रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत अब पानी के अंदर से भी परमाणु हमला करने में सक्षम है। इस तरह भारत दुनिया का छठा ‘न्यूक्लियर ट्रायड’ देश बन गया है।

जब किसी मिसाइल को पनडुब्बी से छोड़ा जाता है तो उसे SLBM यानी सबमरीन लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइल कहते हैं। मॉडर्न सबमरीन बैलिस्टिक मिसाइल पानी के ऊपर और पानी के अंदर दोनों जगहों से छोड़ी जा सकती है। ये मिसाइल एक साथ कई टारगेट पर हमला करने में सक्षम होती है। इसके जरिए परमाणु हमला भी किया जा सकता है। इतना ही नहीं इनकी रेंज 12,000 किलोमीटर तक हो सकती है।

इन दोनों ही पैरामीटर्स पर ये मिसाइल सफल रही है। इसके अलावा भारत 3,500 किलोमीटर की दूरी तक टारगेट को तबाह करने वाले बैलिस्टिक मिसाइल का भी ट्रायल पूरा कर चुका है। जल्द ही इसे भी ऑपरेशनल करने की तैयारी है।

भारतीय नौसेना के बेड़े में इस वक्त 3 पनडुब्बियां हैं, जिसके जरिए दुश्मन देशों पर परमाणु मिसाइल दागी जा सकती हैं। 2009 में पहली बार सांकेतिक तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर INS अरिहंत को लॉन्च किया था। इसके बाद 2016 में इसे नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। अगले 5 साल में दो और पनडुब्बियों को भारतीय नौसेना ने लॉन्च किया है।

(साभार)

Contact us for News and Advertisement at: 8154977476 / 6356624878

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)