राशन कार्ड के लिए अब उपभोक्ताओं को दो बार लगाना पड़ेगा अंगूठा ANGUTHA

Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें)...



.... ... .. .
Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें) CLICK HERE!

.... ... .. .

राशन कार्ड के लिए अब उपभोक्ताओं को दो बार लगाना पड़ेगा अंगूठा ANGUTHA

0


सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत मिलने वाले राशन के लिए कुछ नियम बदले गए हैं। अब उपभोक्ताओं को एक बार नहीं, बल्कि दो बार अंगूठा लगाना पड़ेगा। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से गरीबी रेखा में आने वाले हरेक व्यक्ति को 5-5 किलो अनाज मिलता है। इसलिए केंद्र और राज्य सरकार के नाम से दो बार अंगूठा लगाना पड़ेगा।अभी तक सर्वजनिक वितरण प्रणाली केंद्र पर एक बार अंगूठा लगाने पर उपभोक्ता को आसानी से राशन मिल जाया करता था, लेकिन इस महीने से यह व्यवस्था बदल जाएगी। अब केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मिलने वाले अलग-अलग राशन के लिए दो बार अंगूठा लगाना पड़ेगा। इससे राशन दुकान संचालकों के साथ उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह नियम मध्य प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया गया है।उपभोक्ताओं को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 5 किलो और प्रधानमंत्री योजना के तहत 5 किलो राशन मिल रहा है। इसका वितरण कंट्रोल दुकान से किया जाता है। उपभोक्ताओं को एक बार अंगूठा लगाने पर राशन मिल जाया करता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब उन्हें दो बार अंगूठा लगाना पड़ेगा।


यह होगी परेशानी

उपभोक्ताओं और दुकानदारों के लिए एक बार अंगूठा लगाना ही परेशानी का कारण होता है। सर्वर डाउन होने और सॉफ्टवेयर में बदलाव के चलते अब परेशानियां बढ़ जाएंगी। बुरहानपुर में राशन दुकान संचालित करने वाले साजिद खान ने बताया कि सॉफ्टवेयर में बदलाव के कारण उपभोक्ताओं को दो बार अंगूठा लगाना पड़ेगा। इसमें 10 से 15 मिनट का समय लगेगा जिसका समाधान नहीं हो पा रहा है।



Contact us for News and Advertisement at: 8154977476 / 6356624878

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)