जिस अस्पताल में ऋषि कपूर ने ली थी आखिरी सांस, उसी हॉस्टिपल में पैदा होगा आलिया भट्ट का बेबी

Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें)...



.... ... .. .
Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें) CLICK HERE!

.... ... .. .

जिस अस्पताल में ऋषि कपूर ने ली थी आखिरी सांस, उसी हॉस्टिपल में पैदा होगा आलिया भट्ट का बेबी

0


बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए ये साल बहुत ही शानदार रहा है। इसी साल उन्होंने अपने सपनों के राजकुमार रणबीर कपूर के साथ सात फेरे लिए तो इसी साल दोनों की साथ में पहली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी रिलीज हुई। दोनों जल्द ही जिंदगी के नए पड़ाव में भी प्रवेश करने जा रहे है। जी हां, आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही कपूर खानदान का चिराग इस दुनिया में आने वाला है। अब आलिया भट्ट की डिलीवरी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की डिलीवरी मुंबई के एच.एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में होगी। ये अस्पताल मुंबई के गिरगांव में स्थित है। ये वही अस्पताल है जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के पिता और आलिया भट्ट के ससुर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) एडमिट रहे थे। इसी हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांसे ली थी। अब यही आलिया भट्ट की डिलीवरी होने की बात सामने आ रही है।

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि आलिया भट्ट की एक्सपैक्टिंग डिलीवरी डेट दिसंबर फर्स्ट वीक है। यानी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का बेबी नवंबर आखिरी तक या फिर दिसंबर के पहले हफ्ते तक जन्म ले सकता है। फिलहाल परिवार ने इस जानकारी से जुड़ी ज्यादा डिटेल शेयर नहीं की है।

ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2022 को मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांसें लीं। उन्हें ल्यूकेमिया नामक कैंसर था। इस बीमारी के चलते वह करीब दो साल तक जूझते रहे। वह अमेरिका भी इसके इलाज के लिए गए थे लेकिन इस घातक बीमारी ने दमदार अभिनेता को प्रशंसकों से छीन लिया।



Contact us for News and Advertisement at: 8154977476 / 6356624878

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)