स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की गाइडलाइन जारी

Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें)...



.... ... .. .
Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें) CLICK HERE!

.... ... .. .

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की गाइडलाइन जारी

0


 केंद्रीय शहरी मंत्रालय ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के परिणाम आने से पहले ही स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस साल 7500 के बदले 9500 अंकों का सर्वे होगा। इसमें विभाग ने 2000 अंक बढ़ा दिए हैं। रैंकिंग पैरामीटर्स में भी कई बदलाव किए गए हैं। 4 चरणों में होने वाले सर्वे में सबसे पहले शहरवासियों का फीडबैक लिया जाएगा। पहले आखिरी चरण में फीडबैक का प्रावधान था।


आगामी सर्वेक्षण में कचरा इकट्ठा करने, सीवरेज का ढक्कन, सफाई, जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया जैसे सेवा स्तर के कार्यों के लिए 48 अंक निर्धारित हैं। सर्वेक्षण टीम इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा, पान-मावा, तंबाकू खाकर थूकने का भी मूल्यांकन करेगी। थूकने के फोटो से सूरत की रैंकिंग में गिरावट आ सकती है।


बता दें, पहले सर्वेक्षण टीम के आने की खबर मिलते ही शहर में साफ-सफाई कर दी जाती थी। इसके बाद लोगों का फीडबैक लिया था। लोग अच्छा फीडबैक देते थे। इस बार ऐसा नहीं होगा। सर्वे टीम सबसे पहले फोन पर फीडबैक लेगी। कचरे के स्रोत को अलग करने, डंप साइड में कचरे को कम करने पर जोर, प्लास्टिक काे सिलसिलेवार कम करने की जरूरत, प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग, वेस्ट टू वंडर पार्क और जीरो ई-वेस्ट को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया है।


सर्विस लेवल प्रोग्रेस में 1525 अंक बढ़ाकर 4525 कर दिए गए


9500 में से 4525 अंक सर्विस लेवल प्रोग्रेस के लिए रहेगा। 2022 में सेवा स्तर के अंक 3 हजार थे। इसमें से 1750 अंक कचरा इकट्ठा करने पर मिलेंगे। इसमें यह जांचा जाएगा कि महानगर पालिका कचरा उठाने की कैसी सेवा देती है। नई गाइडलाइन के अनुसार सीवरेज के ढक्कन के लिए 1830 अंक हैं, जो पिछले साल 1200 थे।


मनपा शहर में पैदा होने वाले कचरे का व्यवस्थापन कैसे करती है, इस पर ज्यादा जोर रहेगा। इस बार गार्बेज कलेक्शन पर मार्क्स दोगुना हैं। पिछले साल गार्बेज कलेक्शन के लिए 900 अंक थे, जिसे बढ़ाकर 1750 कर दिया गया है। जलापूर्ति और सफाईकर्मियों की सुरक्षा के लिए 945 मार्क्स निर्धारित किए गए हैं। पिछले साल 900 अंक थे।


सिटिजन वाइस के अंक बढ़ाकर 2475 किए


इस प्रकार सिटिजन वाइस यानी कि लोगों की फीडबैक सबसे पहले ली जाएगी। 2022 में सिटिजन वाइस के लिए 2250 मार्क्स थे, जिसे बढ़ाकर 2475 किया गया है। सर्टिफिकेशन में भी वृद्धि की गई है। पहले 2250 था अब बढ़ाकर 2500 कर दिया गया है।


Contact us for News and Advertisement at: 8154977476 / 6356624878


Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)