rupee against dollar-पहली बार 80 पार करके 81.13 स्तर पर पहुंचा रूपया,डॉलर के मुकाबले रिकार्ड निचले स्तर पर..

Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें)...



.... ... .. .
Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें) CLICK HERE!

.... ... .. .

rupee against dollar-पहली बार 80 पार करके 81.13 स्तर पर पहुंचा रूपया,डॉलर के मुकाबले रिकार्ड निचले स्तर पर..

0



रीना परमार /टुडे न्यूज गुजराती /rupee against dollar-अमरीकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गिरना कोई बड़ी बात नहीं हे लेकिन यह अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। यह बहुत बड़ी बात हे,इसके साथ ही शेयर मार्केट में भी गिरावट देखने को मिल रही है। यह चिंता देश को जरूर होनी चाहिए. 

rupee against dollar:यह गिरावट की बात करे तो, शुक्रवार यानी 23 सितंबर को डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे गिरकर अबतक के सबसे निचले स्‍तर पर शुरुआती कारोबार में खुलते ही पहुंच गया है। बीते दिन गुरुवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले भारी गिरावट के साथ 80.86 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 24 फरवरी के बाद बीते दिन गुरुवार को रुपया में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में रुपया में गिरावट जारी रह सकती है।


rupee against dollar-प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल डॉलर के मुकावले भारतीय रुपए में 8.48% की गिरावट आई है। वहीं अमरीकी ट्रेजरी यील्ड में उछाल के कारण 10 साल की बॉन्ड यील्ड में 6 बेसिक प्वाइंट बढ़कर पिछले 2 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

सवाल यह भी हे की 'डॉलर के मुकावले भारतीय रुपया में क्‍यों आ रही गिरावट'?

इस प्रश्न का उत्तर मार्केट एक्सपर्ट के पास हे उनकी माने तो अमरीका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें बढ़ाने और आगे भी सख्त रुख बनाए रखने के स्पष्ट संकेत दिए हैं, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। इसके कारण दुनिया भर की करेंसी देखी जा रही है। वहीं रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के कारण निवेशक जोखिम उठाने से बच रहे हैं, जिसके कारण अमरीकी करेंसी में मजबूती और भारत सहित अन्य देशों की करेंसी में गिरावट देखने को मिल रही है।

अगले हफ्ते RBI जारी करेगा मौद्रिक नीति

इनपुट और सीआर फॉरेक्स के एडवाइजर्स ने भी कहा कि अगले हफ्ते RBI मौद्रिक नीति जारी करेगा, जिसे देखना दिलचस्प होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय रुपया में जारी गिरावट को RBI नहीं रोक सका क्योंकि बैंकिंग प्रणाली वर्तमान में घाटे में है। ऐसी स्थिति में RBI के हस्तक्षेप से ब्याज दरों में बढ़ोतरी होगी, जिससे बैंकिंग प्रणाली की स्थिति और खराब हो सकती है।

डॉलर के मुकाबले रिकार्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, पहली बार 80 पार करके 81.13 स्तर पर पहुंचा हे,यह रिकॉर्ड चिंताजनक बन सकता हे 

rupee against dollar: अमरीकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही शेयर मार्केट में भी गिरावट देखने को मिल रही है। आज 25 पैसे की गिरावट के साथ रुपया प्रति डॉलर 81.13 पर पहुंच गया, जो कल 80.86 के आस-पास था।

rupee against dollar- : शुक्रवार यानी 23 सितंबर को डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे गिरकर अबतक के सबसे निचले स्‍तर पर शुरुआती कारोबार में खुलते ही पहुंच गया है। बीते दिन गुरुवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले भारी गिरावट के साथ 80.86 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 24 फरवरी के बाद बीते दिन गुरुवार को रुपया में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में रुपया में गिरावट जारी रह सकती है।

भारतीय रुपए में गिरावट से आम आदमी पर क्या पड़ेगा असर?rupee against dollar-

जब रुपए में गिरावट आती हे तो विदेशों से आयात करने पर ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं, जिसके कारण आयात किया हुआ समान और अधिक महंगा हो जाता है। इसके कारण देश में महंगाई बढ़ती है। इंडियन स्टुडंट भी बड़ी संख्यामाँ 2022 को पढ़ने विदेशो में पहुंचे हे, वहा उनकी स्कुल फ़ीस, और होस्टल्स और अन्य खर्च में भरी वृद्धि होगी,वहीं अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत डॉलर में तय होती है, जिसके कारण देश में तेल की कीमतें भी बढ़ जाती हैं।जिससे पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ सकते हे 

यहां, एक चार्ट आपको 1 USD का INR में बदलते मूल्य दिखाएगा:

1947 से 2022 तक 1 USD से INR की दरें कितनी, रही यह हम इस चार्ट के जरिये समजेंगे. 

वर्ष विनिमय दर (INR प्रति USD)rupee against dollar-

1947 -3.30

1949 -4.76

1966- 7.50

1975 -8.39

1980 -7.86

1985 -12.38

1990 -17.01

1995 =32.427

2000 =43.50

2005 -(जनवरी) 43.47

2006 -(जनवरी) 45.19

2007 -(जनवरी) 39.42

2008 -(अक्टूबर) 48.88

2009 -(अक्टूबर) 46.37

2010 (22 जनवरी) 46.21

2011 -(अप्रैल) 44.17

2011 -(21 सितंबर) 48.24

2011 -(17 नवंबर) 55.3950

2012 -(22 जून) 57.15

2013 -(15 मई) 54.73

2013 -(12 सितंबर) 62.92

2014 -(15 मई) 59.44

2014 -(12 सितंबर) 60.95

2015 -(15 अप्रैल) 62.30

2015 -(15 मई) 64.22

2015 -(19 सितंबर) 65.87

2015 -(30 नवंबर) 66.79

2016- (20 जनवरी) 68.01

2016 -(25 जनवरी) 67.63

2016 -(25 फरवरी) 68.82

2016 -(14 अप्रैल) 66.56

2016 -(22 सितंबर) 67.02

2016 -(24 नवंबर) 67.63

2017 -(28 मार्च) 65.04

2017 -(28 अप्रैल) 64.27

2017 -(15 मई) 64.05

2017 -(14 अगस्त) 64.13

2017 -(24 अक्टूबर) 64.94

2018 -(9 मई) 64.80

2018 -(अक्टूबर) 74.00

2019 -(अक्टूबर) 70.85

2020 -(जनवरी) 70.96

2021 -(नवंबर) 76.05

2022 -(सितंबर) 81.13

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)