MP: स्कूल से बंक मार पार्क पहुंची तीन लड़कियां, मस्ती का बनाया वीडियो और फिर खा लिया जहर, वजह जान हिल जाएंगे

Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें)...



.... ... .. .
Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें) CLICK HERE!

.... ... .. .

MP: स्कूल से बंक मार पार्क पहुंची तीन लड़कियां, मस्ती का बनाया वीडियो और फिर खा लिया जहर, वजह जान हिल जाएंगे

0


 

मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार शाम को दो लड़कियों ने हंसते-खेलते मौत को गले लगा लिया जबकि तीसरी जीवन और मृत्यु से जूझ रही है। तीनों स्कूल छोड़कर रीजनल पार्क पहुंची थीं। पार्क में तीनों ने जमकर मस्ती की और इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो देखकर नहीं लगता कि उनके मन में सुसाइड जैसी कोई बात रही होगी। देर शाम तीनों ने जहर खा लिया। दो की मौत हो गई जबकि तीसरी गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती है।शुक्रवार शाम की घटना

घटना शुक्रवार शाम को इंदौर में राजेन्द्र नगर इलाके के रीजनल पार्क की है। मरने वाली लड़कियों के नाम पूजा और पलक हैं। तीसरी आरती है जिसका इलाज चल रहा है। पलक ने बताया कि उसके दोस्त रोहित से उसका झगड़ा हो गया था। इसी चलते उसने जहर खा लिया।दो ने जहर खाया, तीसरी डर गई

पलक ने ही बताया कि पूजा किसी बात को लेकर अपने परिवार से परेशान थी। पूजा ने इसी कारण जहर खाया था। वहीं, पलक और पूजा को जहर खाता देखकर आरती घबरा गई। उसने इसी घबराहट में जहर खा लिया। तीनों को करीब आधे घंटे बाद एमवाय अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने तक तीनों जिंदा थीं। इलाज के दौरान रात में पलक और पूजा की मौत हो गई।स्कूल से पहुंची थीं रीजनल पार्क

तीनों लड़कियां आष्टा के मॉडल स्कूल में पढ़ती थीं। तीनों पढ़ने में अच्छी थीं और दसवीं में 70 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स उन्हें मिले थे। तीनों शुक्रवार को बिना यूनिफॉर्म के स्कूल पहुंची थीं। गार्ड ने दो को गेट पर रोका तो तीसरी भी उनके साथ वापस लौट गई। तीनों इसके बाद इंदौर के रीजनल पार्क पहुंची और यह आत्मघाती कदम उठा लिया।



Contact us for News and Advertisement at: 8154977476 / 6356624878

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)