Congress President Kharge: मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाला कांग्रेस का अध्यक्ष पद, सोनिया ने कहा- आज मैं बड़ी जिम्मेदारी से मुक्त

Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें)...



.... ... .. .
Visit our New Website (અહીં નવી વેબસાઇટ જુઓ / नयी वेबसाइट यहाँ देखें) CLICK HERE!

.... ... .. .

Congress President Kharge: मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाला कांग्रेस का अध्यक्ष पद, सोनिया ने कहा- आज मैं बड़ी जिम्मेदारी से मुक्त

0


कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिला है। हाल ही में संपन्न हुए अध्यक्ष चुनाव में पार्टी के अध्यक्ष चुने गए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की कमान संभाल ली है। मल्लिकार्जुन खड़गे की ताजपोशी के लिए कांग्रेस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ ही कई दिग्गज मौजूद रहे।

मल्लिकार्जुन खड़गे को औपचारिक रूप से कांग्रेस की कमान सौंपने के बाद सोनिया गांधी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के सामने मौजूद चुनौतियों की चर्चा की और नए अध्यक्ष को बधाई भी दी। सोनिया गांधी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने से राहत महसूस कर रही हूं। सोनिया गांधी ने अपने सहयोग और समर्थन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी किया।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के तीन दिन के दीवाली ब्रेक में 48 दिनों बाद पहली बार दिल्ली आए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। अध्यक्ष पद संभालने से पहले खड़गे ने राजघाट पर महात्मा गांधी, शांति वन में जवाहरलाल नेहरु व शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी तथा वीर भूमि पर जाकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Contact us for News and Advertisement at: 8154977476 / 6356624878

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)